पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की 44 वीं पुण्यतिथि पर मुंबई में होगा संगीतमय शाम का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 31 जुलाई 2024

पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की 44 वीं पुण्यतिथि पर मुंबई में होगा संगीतमय शाम का आयोजन

Md-rafi-night
अमृतसर (अशोक कुमार निर्भय) हमारे सभी पूर्वज कहते रहे है एक व्यक्ति इस दुनिया को छोड़ देता है लेकिन संगीत ऐसा है के संगीत कभी ख़त्म नहीं होता। अमृतसर जिले के गांव कोटला सुल्तान सिंह में जन्मे इस गायक ने सिर्फ अपने गांव का नहीं बल्कि अपने पंजाब और देश का नाम भी रोशन किया है। बल्कि उनकी गायकी से श्रोता और दर्शक भी मुरीद हो गए। पार्श्व गायक रफ़ी साहब का जन्म 24 दिसंबर 1924 को हुआ था।  और 31 जुलाई 1980 को वह हमें हमेशा के लिए अलविदा कह गए, लेकिन मोहम्मद रफ़ी साहब के गीत लोग आज भी पसंद करते है और उनको हमेशा याद करते है। मुंबई में मुहम्मद रफी साहब की याद में मुहम्मद रफी म्यूजिकल इंस्टीट्यूट और साइना प्रोडक्शंस द्वारा 19 जुलाई 2024 को रात 8:45 बजे प्रबोधकर ठाकरे हॉल, बोरीवली (पश्चिम) में एक संगीत संध्या "पुकारता चला हूं" का आयोजन किया जा रहा है।  जिसमें मुंबई के मशहूर गायक मोहम्मद रफी साहब के गीत गाकर रफ़ी साहिब को श्रद्धांजलि देंगे। 


प्रोग्राम के क्रिएटिव,डायरेक्टर सलीम शेख ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में मुंबई से मशहूर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मोहम्मद रफी साहब के बेटे शाहिद रफी और सना अजीज (मोहम्मद अजीज) साहिब की बेटी विशेष रूप में शामिल होंगे।  इसके अलावा सुष्मिता चंदा,डॉ. मिताली नाग इस संगीतमय शाम में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। क्रिएटिव,डायरेक्टर सलीम शेख ने बताया कि मोहम्मद रफी साहब की जन्मस्थली अमृतसर से मोहम्मद अजीज वेलफेयर सोसायटी अमृतसर के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार वर्मा और प्रेस सचिव सविंदर सिंह सावी विशेष रूप से भाग लेंगे। मोहम्मद अजीज वेलफेयर सोसायटी अमृतसर के चेयरमैन और पार्श्व गायक तरलोचन सिंह तोची ने मुंबई में मोहम्मद रफी साहब का जो प्रोग्राम हो रहा है।  उसके लिए शाहिद रफी और सलीम शेख को बधाई देते हुए कहा कि हमारी सोसायटी की पूरी टीम की तरफ से बधाई। उन्होंने कहा के मुहम्मद अज़ीज़ वेलफेयर सोसाइटी अमृतसर हमेशा इस पूरी टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी और हम कामना करते है कि यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो। 

कोई टिप्पणी नहीं: