सीहोर। भोपाल संभागीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता जीतकर शहर की बेटी शासकीय कन्या कस्तुरबा स्कुल की छात्रा सुहानी सेन ने गुरूजनों परिजनों और जिले का नाम रोशन कर दिया है। पहलवानी में सुहानी के द्वारा अपने प्रतिस्पर्धी पहलवान को दांवपेज मेंं कड़ी पटकनी देकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली है। कुश्ती में नाम कमा रही सुहानी अब प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आगामी 24 सितंबर को खंडवा जाने की तैयारी कर रहीे है। संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के पहलवानों का शानदार प्रदर्शन रहा है। कोच लोकेश परमार के मार्गदर्शन में राज्यस्तर के लिए पहलवान सुहानी सेन के साथ हरिओम वर्मा, अतुल वर्मा, आलोक प्रजापति, पृथ्वीराज, विराज गहलोत, रिशा बिसोरिया, महक यादव, रक्षा प्रजापति, सुमित ठाकुर,का चयन हु़आ है। सुहानी की इस विशेष उपलब्धि पर कुश्ती संघ अध्यक्ष विनय भटेले, प्रदीप विशिष्ट खेल अधिकारी बृजेश शर्मा, राजेंद्र परमार,अत्ताउल्लाह खान, बबलू सेन जितेंद्र पहलवान आदि ने खुशी व्यक्त की है।
शुक्रवार, 20 सितंबर 2024
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : संभागस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता जीतकर लौटी सुहानी,खंडवा में प्रदेशस्तरीय स्पर्धा में लेगी हिस्सा
सीहोर : संभागस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता जीतकर लौटी सुहानी,खंडवा में प्रदेशस्तरीय स्पर्धा में लेगी हिस्सा
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें