सीहोर। इंग्लिशपूरा क्षेत्र में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाई गई। वरिष्ठ भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मान सिंह पवार, प्रदीप बिजोरिया,शंकर लाल शर्मा ओर युवा भाजपा नेता मनोज शर्मा के द्वारा पंडित जी के जीवन दर्शन पर अपने विचार प्रकट करते हुए पंडित जी के बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोहर सिसोदिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्याम बाई विश्वकर्मा, सुनील लोवानिया,पूनम राजपूत, आनंद चौधरी, संतोष वर्मा, अमन वर्मा, मणिकांत जोशी, प्रदीप तोमर, रामपाल सिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बुधवार, 25 सितंबर 2024
सीहोर : कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें