सीहोर। पिछले एक माह से सीहोर कासा टीम शहर के चर्च मैदान पर निशुल्क रूप से यहां पर आने वाले खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दे रही है, वहीं सतना मैहर में खेली जा रही एमपीएल फुटबाल प्रतियोगिता के एक तरफा मुकाबले में सीहोर कासा टीम ने सतना को 15-0 के विशाल अंतर से हराया। यह सीहोर टीम की लगातार तीसरी विजय है। इससे पहले भी सतना को 4-0 और बडवानी को 3-0 से हराया है। टीम की इस उपलब्धि पर जिला फुटबाल एसोसिएशन ने बधाई दी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सीहोर कासा टीम ने सतना के मैहर में जारी एमपीएल फुटबाल प्रतियोगिता के मुकाबले में शानदार जीत हासिल की जिसमें यह मैच एक तरफा रहा, इस मुकाबले में सीहोर के खिलाडिय़ों ने लगातार 15 गोल कर अपने खेले का जोरदार प्रदर्शन किया। सीहोर कासा की ओर से अपांग ने चार गोल, लुन ने तीन गोल, बास-स्मोकी ने दो-दो गोल, गोपाल, जैनस और सलमान ने भी एक-एक गोल किया। टीम की इस कामयाबी पर एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नौजिया, मनोज दीक्षित मामा, कोच विपिन पवार आदि ने बधाई दी है। इसके अलावा शहर के चर्च मैदान पर भी अभ्यास मैच और प्रशिक्षण का क्रम जारी रहा।
सोमवार, 11 नवंबर 2024
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : एमपीएल फुटबाल प्रतियोगिता में सीहोर कासा टीम ने सतना को 15-0 के विशाल अंतर से हराया
सीहोर : एमपीएल फुटबाल प्रतियोगिता में सीहोर कासा टीम ने सतना को 15-0 के विशाल अंतर से हराया
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें