भोपाल। अटल गौरव अवार्ड से सम्मानित कवयित्री डॉ. प्रियंका प्रियांजलि को नेवरी में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन के लिए डॉ. प्रियंका प्रियांजलि को उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी समसामयिक रचनाओं को वरिष्ठ कवियों द्वारा सराहा जा रहा है। डॉ. प्रियंका प्रियांजलि को निर्भया सम्मान के साथ ही राष्ट्रीय शब्दाक्षर प्रतीक चिन्ह, कायस्थ कुलभूषण सम्मान और उभरती कवयित्री के लिए प्रतिभा सम्मान से विभूषित किया जा चुका है। डॉ. प्रियंका प्रियांजलि ने साहित्यिक संगठनों, अपने कवि मित्रों, परिवार और प्रशंसकों के समर्थन के लिए, सभी की शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनकी रचनाओं को सराहा और पसंद किया, जिससे उन्हें और भी अच्छा लिखने की प्रेरणा मिल सकी। जिन्होंने लेखन और वाचन कला में मार्गदर्शन प्रदान किया। उन सभी के प्रति उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया। अपनी इस उपलब्धि पर डॉ. प्रियंका प्रियांजलि ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि अपनी रचनाओं के माध्यम से राजभाषा हिंदी के उन्नयन के लिए कार्य करना तथा हिंदी का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करना उनका उद्देश्य है। वर्तमान समय में अनेक गैर हिंदी राज्यों के लोगों को भी हिंदी से जोड़ना है और उनमें हिंदी साहित्य के प्रति रूचि जाग्रत करना है। इसके लिए नवांकुर साहित्य मनीषियों को हिंदी भाषा में सृजन के लिए प्रेरित किया जाएगा।
मंगलवार, 5 नवंबर 2024
भोपाल : डॉ. प्रियंका प्रियांजलि को साहित्य के लिए एक और सम्मान
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें