सीहोर : 16 दिसंबर से किया जाएगा हनुमान मंदिर पर प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 8 दिसंबर 2024

सीहोर : 16 दिसंबर से किया जाएगा हनुमान मंदिर पर प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन

  • अगर साहस किया जाए तो कोई काम मुश्किल नहीं : नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर

Hanuman-pran-pratishtha-sehore
सीहोर। शहर के मंडी स्थित वर्कशाप मैदान के पास हनुमान मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन  आगामी 16 दिसंबर से किया जाएगा। इस मौके पर यहां पर श्रीराम कथा के अलावा पूर्ण विधि-विधान से यज्ञ आदि का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को मंदिर समिति के तत्वाधान में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि शहर में अनेक मंदिरों का निर्माण किया जा रहा है, सनातन में आस्था के लिए मंदिरों का निर्माण जरूरी है। उन्होंने कहा कि हनुमानजी एकमात्र ऐसे स्वरूप हैं, जो किसी भी कार्य में कभी भी असफल नहीं हुए। उन्होंने जीवन में जो ठाना वह करके दिखाया। उनका यह गुण मनुष्य को अवश्य सीखना चाहिए। क्योंकि कई लोग जीवन की कठिनाईयों से हार मानकर प्रयास करना छोड़ देते हैं। तमाम बाधाओं को पार कर लंका पहुंचना, माता सीता को अपने राम दूत होने का विश्वास दिलाना, लंका को जलाकर भस्म कर देना-ये सभी घटनाएं उनके सहास और बुद्धि को दर्शाती हैं। इससे सीखने को मिलता है कि अगर साहस किया जाए तो कोई काम मुश्किल नहीं है। इस संबंध में पार्षद प्रतिनिधि दिलीप राठौर ने बताया कि यहां पर हनुमान मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह और आस्था का वातावरण है। आगामी 16 दिसंबर को विप्रजनों के द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पंडित अजय तिवारी के द्वारा कथा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। शनिवार की सुबह यज्ञशाला की भूमि पूजन के दौरान मंदिर समिति की ओर से एडवोकेट चक्रधर और पार्षद विशाल राठौर आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: