पटना (रजनीश के झा)। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा ने दिल्ली स्थित उनके आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढ़स बढ़ाया। पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद बिहार विधान परिषद में दल के नेता व पूर्व अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश के आर्थिक, सामाजिक और लोकतांत्रिक विकास के लिए अपन जीवन समर्पित कर दिया। सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, खाद्य सुरक्षा कानून सहित कई केंद्रीय विश्वविद्यालय और आईआईटी वगैरह उन्होंने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में देश को समर्पित किया। निडर और निर्भीक व्यक्तित्व के धनी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश को 1991 में देश के आर्थिक विकास की नींव रखी और उसके बदौलत ही वैश्विक मंदी के दौर में भी देश के आर्थिक विकास की गति बरकरार रही। प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल को देश हमेशा याद रखेगा।
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024
पटना : पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर डॉ मदन मोहन झा ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें