सीहोर। भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में भारतीय जनता पार्टी मंडल बुधवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य मूर्ति पर माल्यार्पण और भगवा वस्त्र अर्पण किया। सुबह शहर के अटल चौक पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति सहित अन्य की उपस्थित में अनेक भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पांजली अर्पित कर उनकों याद किया। मंडल अध्यक्ष श्री प्रजापति ने बताया कि शहर के दो स्थानों पर पूर्व पीएम श्री बाजपेयी की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें अटल जी के जीवन, उनके विचार और योगदान को याद किया गया। प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें वाजपेयी जी की कविताएं, भाषण और उनकी राजनीतिक उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री प्रजापति ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे देश की शान है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, गोपाल सोनी, सन्नी महाजन, महेश पारिक, रवि पारे, प्रमोद त्यागी, सुनील राय, निर्देश पाटीदार, गौरव राय, कमलेश राठौर, दिलीप राठौर, संतोष शास्त्री, राजेश मांझी के अलावा अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे।
गुरुवार, 26 दिसंबर 2024
सीहोर : नगर के दो स्थानों पर भाजपा ने लगाई अटल प्रदर्शनी
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें