- एसपीएल-6 का बीएसआई मैदान पर शुभारंभ

सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव और क्लब के अध्यक्ष रहे स्व. प्रमोद पटेल की स्मृति में हर साल की तरह इस साल भी आईपीएल की तर्ज पर एसपीएल 2025 सीजन-6 का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर शनिवार को पहला मैच क्रिसेंट वारियर्स-काका लायंस के मध्य खेला गया। इस रोमांचक मैच में क्रिसेंट वारियर्स ने 9 रन से जीत हासिल की। वारियर्स की ओर से विशांक शिंदे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा मयंक जैन ने 29 रन बनाए थे। शनिवार की सुबह पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिसेंट वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए थे। इसमें जितेन्द्र जायसवाल ने 26 रन, सुनील जलोदिया ने 17 रन, मयंक जैन ने 29 रन और यश कुशवाहा ने 16 रन बनाए थे। वहीं काका लायंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए वरुण शर्मा ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट, आदित्य अग्रवाल, कृष्णा शर्मा और नीरज मेहरा ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी काका लायंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 119 रन ही बना सकी। इस प्रकार 9 रन से हार गई। इसमें सेमसन ने 11 रन, कमलेश पारोचे ने 34 रन, कृष्णा शर्मा ने 10 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। वहीं क्रिसेंट वारियर्स की ओर से विशांक शिंदे ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट, निशांत ने 2 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट के अलावा शाहिद ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट और मयंक जैन-आशीष ने 1-1 विकेट हासिल किया। मैच के अंत में कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्र यादव, एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी और वीरु वर्मा ने मैन आफ द मैच प्रदान किया।
आज खेला जाएगा कृष्णा ब्लास्टर और साइवेरियन पैंथर
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन कृष्णा ब्लास्टर-साइबेरियन पेंथर के मध्य मुकाबला खेला जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें