- बिहार के राज्यपाल और लोक सभा अध्यक्ष 21 जनवरी को समापन सत्र को संबोधित करेंगे,सम्मेलन के दौरान लोक सभा अध्यक्ष ‘संसदीय पद्धति एवं प्रक्रिया’ पुस्तक के 8वें संस्करण का विमोचन करेंगे
- 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन से पहले 19 जनवरी 2025 को भारत के विधायी निकायों के सचिवों का 61वां सम्मेलन होगा
मंगलवार, 21 जनवरी को बिहार के राज्यपाल, श्री आरिफ मोहम्मद खान और लोक सभा अध्यक्ष, श्री ओम बिरला समापन सत्र को संबोधित करेंगे। राज्य सभा के उपसभापति, श्री हरिवंश; बिहार विधान सभा के अध्यक्ष, श्री नंद किशोर यादव; बिहार विधान परिषद के सभापति, श्री अवधेश नारायण सिंह; बिहार विधान परिषद के उपसभापति, प्रो. (डॉ.) रामवचन राय; राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी; बिहार सरकार के मंत्री; बिहार विधानमंडल के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति समापन सत्र की शोभा बढ़ाएंगे। सम्मेलन के दौरान, श्री बिरला ‘संसदीय पद्धति एवं प्रक्रिया’ के 8वें संस्करण का विमोचन करेंगे। श्री बिरला 21 जनवरी 2025 को बिहार विधानमंडल परिसर में नेवा सेवा केंद्र का उद्घाटन भी करेंगे । 85 वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन से पहले 19 जनवरी 2025 को पटना, बिहार में भारत के विधायी निकायों के सचिवों का 61वां सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन के दौरान, प्रतिनिधि “ हमारे विधायी निकायों में अधिक दक्षता, कार्यकुशलता और कार्योत्पादकता के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकियों को अपनाया जाना “ विषय पर विचार-विमर्श करेंगे। लोक सभा के महासचिव, श्री उत्पल कुमार सिंह इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और उसे संबोधित करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें