मधुबनी : माले ने निकाला तिरंगा मार्च - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 26 जनवरी 2025

मधुबनी : माले ने निकाला तिरंगा मार्च

Cpi-ml-madhubani
मधुबनी, 26 जनवरी (रजनीश के झा)। संबिधान और लोकतंत्र की स्थापना के 75 बर्ष पूरे होने के अबसर पर "आजादी और संबिधान " पर हो रहे हमलो के खिलाफ में भाकपा(माले)  जिला कार्यालय मधुबनी से तिरंगा मार्च निकाला गया बाद मे पार्टी कार्यालय पर लौट कर तिरंगा झंडा फहराया गया, संबिधान के उद्देश्यिका का पाठ किया गया। संबिधान और लोकतंत्र की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में भाकपा–माले के जिला सचिव ध्रुब नारायण कर्ण, उत्तीम पासवान, श्याम पंडित, बिशंभर कामत, शांति सहनी, मोहम्मद ईमरान, दुर्गेस कामत, जगन्नाथ शाह, राम पासवान, अरहुला पासवान, वगैरह ने संबोधित किया। जबकि दर्जनों लोगों ने भाग लिया.

कोई टिप्पणी नहीं: