मधुबनी (रजनीश के झा)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व सुशील कुमार मोदी जी की जयंती पर मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित भाजपा नया कार्यालय और पुराना कार्यालय में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर सभी नेताओं ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर कहा कि स्व सुशील कुमार मोदी जी सदैव संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। आज भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उन्हें नमन करते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलना ही असली जन्म दिवस होगा। कार्यक्रम में जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार यादव प्रमोद कुमार सिंह जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना आई टी सेल संयोजक राजीव झा सह संयोजक कन्हैया साह पूर्व नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी पवन झा जन्मेजय सिंह पवन शाह नगर अध्यक्ष पिंटू रौनियार सतीश दास सुनील कुंवर राम नरेश राय मनीष झा उपेन्द्र साह विनोद कुमार साह सहित कई नेतागण पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए।
मंगलवार, 7 जनवरी 2025
मधुबनी : भाजपा ने पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व सुशील कुमार मोदी जी की जयंती मनाई
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें