मधुबनी : झंझारपुर क्रिकेट क्लब ने टाउन क्रिकेट क्लब रेड को 69 रन से पराजित किया। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2025

मधुबनी : झंझारपुर क्रिकेट क्लब ने टाउन क्रिकेट क्लब रेड को 69 रन से पराजित किया।

Madhubani-cricket
मधुबनी (रजनीश के झा)। जिला क्रिकेट संघ द्वारा मधुबनी जिला क्रिकेट लीग सत्र 2024 - 25 का लीग मैच उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बेलाही के मैदान पर झंझारपुर क्रिकेट क्लब, झंझारपुर और टाउन क्रिकेट क्लब रेड, मधुबनी के बीच खेला गया। आज का मैच खराब मौसम के कारण देर से शुरू हुई जिसमें झंझारपुर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्णायकों के द्वारा 25 ओवर का मैच करवाने का निर्णय लिया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए झंझारपुर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 25 ओवर के मैच में 21.4 ओवर खेलकर अपने सभी 10 विकेट खोकर 205 रन बनाया। बल्लेबाजी में झंझारपुर क्रिकेट क्लब की ओर से राहुल झा ने 8 रन, सुमन कुमार ने 5 रन, प्रिंस कुमार ने 13 रन, अंकित झा ने 72 रन, आदित्य राज ने 29 रन, नितीश ने 15 रन, लक्ष्मण ने 22 रन, युवराज झा ने 2 रन और आशीष झा ने नाबाद 2 रन बनाया। 


वहीं गेंदबाजी में टाउन क्रिकेट क्लब रेड, मधुबनी की ओर से मुकेश कुमार ने 41 रन देकर 3 विकेट, उज्ज्वल राज ने 24 रन देकर 2 विकेट, कुमार संघर्ष सिद्धि ने 28 रन देकर 2 विकेट तथा विवेक और गौरव सिंह ने एक एक विकेट लिये। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी और 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाउन क्रिकेट क्लब रेड, मधुबनी ने 22 ओवर खेल कर अपने सभी 10 विकेट खोकर 136 रन बनाया। टाउन क्रिकेट क्लब रेड की ओर से बल्लेबाजी मे मुकेश कुमार ने 10 रन, विवेक ने 40 रन, गौरव सिंह ने 40 रन और चिराग कुमार ने नाबाद 6 रन बनाये। गेंदबाजी में झंझारपुर क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित झा ने 19 रन देकर 3 विकेट, लक्ष्मण ने 34 रन देकर 3 विकेट, प्रिंस ने बिना रन दिए 2 विकेट और सुमन कुमार ने 9 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया। आज का मैन ऑफ द मैच अंकित झा को निर्णायक ब्रजेश कुमार मिश्रा के हाथों प्रदान किया गया। आज के मैच के निर्णायक ब्रजेश कुमार मिश्रा और प्रफुल्ल कर्ण थे। सचिव काली चरण ने बताया कि कल का मैच नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब, नारायनपट्टी और श्रीराम एकेडमी, मधुबनी के बीच खेला जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: