जयनगर/मधुबनी (रजनीश के झा)। आज दिनांक 18 जनवरी को जयनगर बुनियाद केंद्र, मधुबनी पर 21 दिव्यांग लाभुकों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल दिया गया। साथ ही 30 दिव्यांग लाभुकों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया। जिला अधिकारी श्री अरविंद कुमार वर्मा के निर्देशानुसार यह वितरण जयनगर अनुमंडलीय बुनियाद केंद्र से किया गया। जयनगर अनुमंडल के 25 लाभुकों को कॉल करके बुलाया गया जिसमे से 21 लाभुक ट्राइसाइकिल लेने आए। वितरण अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर, ADSS आशीष अमन एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, जयनगर के द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया। वितरण के पहले लाभुकों को ट्राइसाइकिल चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया जिसके पश्चात ट्राइसाइकिल वितरण किया गया। लाभुकों से UDID बनाने हेतु अनुरोध किया गया तथा उनके बीच कंबल का भी वितरण किया गया।
शनिवार, 18 जनवरी 2025
मधुबनी : 21 दिव्यांग लाभुकों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल दिया गया
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें