मुंबई : 'लवयापा' का प्रमोशन करने 'बिग बॉस 18' के मंच पर पहुंचे आमिर खान, जुनैद खान और खुशी कपूर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 जनवरी 2025

मुंबई : 'लवयापा' का प्रमोशन करने 'बिग बॉस 18' के मंच पर पहुंचे आमिर खान, जुनैद खान और खुशी कपूर

Film-loveyapa
मुंबई (अनिल बेदाग) : रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'लवयापा' का प्रमोशन ज़ोरों-शोरों से शुरू हो चुका है और फिल्म की टीम इसे परफेक्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में रिलीज़ हुए इसके दिलचस्प ट्रेलर ने दर्शकों को पूरी तरह से बांध लिया है और फिल्म के लिए उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। इस फिल्म के ज़रिए जुनैद खान और खुशी कपूर बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू कर रहे हैं, जिससे दर्शकों में उनके परफॉर्मेंस को देखने का उत्साह चरम पर है। अब फिल्म 'लवयापा' की टीम ने अपने प्रमोशनल सफर की ऑफिशियल तौर से शुरुआत कर दी है। जुनैद खान, खुशी कपूर और आमिर खान ने हाल ही में 'बिग बॉस सीजन 18' के सेट पर पहुंचकर माहौल में जोश भर दिया। शानदार लुक्स और बेहतरीन अंदाज़ में नज़र आ रहे इस तिकड़ी ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। इनकी मौजूदगी ने न सिर्फ शो में ग्लैमर का तड़का लगाया बल्कि हमें आगे होने वाले इंटरटेनमेंट की झलक देखने के लिए और भी उत्सुक कर दिया है। 


लवयापा, जो मॉडर्न रोमांस की दुनिया में सेट है, एक दिल छू लेने वाली कहानी पेश करती है। इसमें दमदार परफॉर्मेंस, जोश से भरा म्यूजिक और खूबसूरत विजुअल्स ने इसे खास बना दिया है। फिल्म न केवल रोमांस को एक नई तरह से दिखाती है, बल्कि इसमें ऐसी बातें भी हैं जो दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेंगी। प्यार के हर रंग को सेलिब्रेट करती लवयापा हर उम्र के दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार है। यह फिल्म 2025 की सबसे एक्साइटिंग सिनेमेटिक एक्सपीरियंस में से एक बनने वाली है। इस वैलेंटाइन सीज़न को खास बनाने के लिए अपना कैलेंडर मार्क कर लें, क्योंकि लवयापा 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। प्यार की इस जादुई सफर का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाइए!

कोई टिप्पणी नहीं: