मधुबनी : राष्ट्रीय जन तांत्रिक गंठबंधन की बैठक भाजपा कार्यालय में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 27 जनवरी 2025

मधुबनी : राष्ट्रीय जन तांत्रिक गंठबंधन की बैठक भाजपा कार्यालय में

Nda-meeting-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा)। आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय जन तांत्रिक गंठबंधन की बैठक जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा जी की अध्यक्षता में की गई। जिसमे पांचो दलों के जिला अध्यक्ष सर्व श्री फूले भंडारी,अनुपम राजा , रंजीत कामत, विमला कुमारी भाजपा प्रदेश महामंत्री ललन मंडल उत्तर बिहार के संयोजक एवं विधान परिषद घनश्याम ठाकुर जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार यादव जी के नेतृत्व में 7 फरवरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का संयुक्त कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन किया जाएगा। जिसमें बिहार प्रदेश के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा इस कार्यक्रम में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे सभी विधानसभा की बैठक 4 फरवरी तक पूर्ण कर लिया जाएगा बैठक में माननीय सांसद विधायक गण विधान पार्षद सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी जिला अध्यक्ष हर विधानसभा में मौजूद रहेंगे। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार निव वर्तमान नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी रामसागर शर्मा शैलेंद्र कुमार आई टी सेल सह संयोजक संयोजक कन्हैया साह सतीश कुमार ठाकुर आदित्य झा रवि कुमार महतो शशि कुमार साहू विकास सिंह कुशवाहा सहित एन डी ए के नेतागण शामिल हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: