पटना : पवन सिंह और चांदनी सिंह की शादी की अफवाहों पर चांदनी सिंह के पीआरओ का बड़ा बयान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2025

पटना : पवन सिंह और चांदनी सिंह की शादी की अफवाहों पर चांदनी सिंह के पीआरओ का बड़ा बयान

Pawan-singh-chandni-singh

पटना (रजनीश के झा)। भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों पावर स्टार पवन सिंह और चर्चित अभिनेत्री चांदनी सिंह की शादी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है।  सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी इन दोनों सितारों की शादी को लेकर कई तरह की खबरें फैलाई जा रही हैं। इन अफवाहों के बीच चांदनी सिंह के पीआरओ शशिकांत सिंह  और रंजन सिन्हा ने इस मामले खंडन किया है और बयान जारी कर इन सभी खबरों को पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा करार दिया है। 


शशिकांत सिंह  और रंजन सिन्हा ने कहा, "पवन सिंह और चांदनी सिंह की शादी की खबर पूरी तरह से गलत है। चांदनी सिंह का पूरा ध्यान इस समय अपने करियर पर है। वह अपने काम को लेकर पूरी तरह समर्पित हैं और इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।" शशिकांत सिंह और रंजन सिन्हा ने इस बात पर भी जोर दिया कि पवन सिंह का  ज्योति सिंह से तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में इस तरह की अफवाहें न सिर्फ झूठी हैं, बल्कि पवन सिंह और चांदनी सिंह दोनों के लिए असहज स्थिति पैदा करती हैं। दरअसल, हाल ही में चांदनी सिंह ने पवन सिंह के जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा लिया था। पार्टी में वह सूट पहनकर आईं थीं और उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। इस दौरान वह पवन सिंह के परिवार से भी घुल-मिल गई थीं। इसी के बाद  सोशल मीडिया और यूट्यूब के कुछ पत्रकारों ने इन बातों को शादी की अफवाहों से जोड़ दिया। पीआरओ ने साफ किया कि चांदनी सिंह जब भी शादी करेंगी, तो वह इसे सार्वजनिक रूप से घोषित करेंगी। उन्होंने कहा, "जब चांदनी सिंह की शादी होगी, तो पत्रकारों को आमंत्रित किया जाएगा। फिलहाल इस तरह की अफवाहों को विराम देने की जरूरत है।" पीआरओ ने इसे पवन सिंह और चांदनी सिंह को बदनाम करने की साजिश करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया और यूट्यूब के पत्रकारों से अपील की कि वे बिना पुष्टि किए ऐसी खबरें न फैलाएं, क्योंकि यह कलाकारों की निजी और पेशेवर जिंदगी पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

कोई टिप्पणी नहीं: