मधुबनी, 08 मार्च, (रजनीश के झा)। मालेनगर अबस्थित भाकपा-माले के जिला कार्यालय मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की बैठक आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए ऐपवा नेत्री सत्यम मिश्रा ने कहा कि बिहार में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा, आर्थिक तंगी, और विधि-व्यवस्था की गिरावट के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है।नीतिश सरकार के कार्यकाल में महिला हिंसा में वृद्धि:हूई है, बलात्कार, हत्या और लूटपाट जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। महिलाओं के लिए रोजगार की कमी और आत्महत्या जैसी घटनाएं चिंता का विषय हैं।नालंदा की घटना: मुख्यमंत्री के गृह जिले में एक महिला की बर्बर हत्या को लेकर आक्रोश है।
मुख्य मांगे:
1. रोजगार और सम्मानजनक वेतन की गारंटी।
2. सभी महिलाओं को ₹2500 मासिक सहायता।
3. महिला हिंसा पर रोक।
4. 200 यूनिट मुफ्त बिजली।
5. गरीबों को 5 डिसमिल जमीन और पक्का मकान
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देने की मांग।
माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के शोषण पर रोक।
कर्ज से महिलाओं को मुक्ति दिलाने की अपील।
ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें