मधुबनी : भाजपा ने मनोज कुमार राम को सम्मानित किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 मार्च 2025

मधुबनी : भाजपा ने मनोज कुमार राम को सम्मानित किया

Madhubani-bjp
मधुबनी (रजनीश के झा)। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय एन एस डी नई दिल्ली संस्कृति मंत्रालय के द्वारा मधुबनी नगर बस स्टैंड निवासी वार्ड नं 23 के मनोज कुमार राम को राष्ट्रीय स्तर पर एन एस डी में चयनित होने पर भाजपा कार्यालय में मिथिला पेंटिंग पाग और चादर पहना कर स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकल पर वोकल कार्यक्रम के तहत स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया जाना गर्व और खुशी कि बात है। इस प्रतिभा सम्मान समारोह में निवर्तमान जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार यादव जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना जिला महामंत्री सुबोध कुमार चौधरी रंजीत यादव जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर प्रशांत ठाकुर जिला पार्षद विनोद प्रसाद कन्हैया साह अशोक राम शंकर झा आदित्य झा आदित्य सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: