सीहोर : राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुने गए किसान नेता बैरागी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 अप्रैल 2025

सीहोर : राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुने गए किसान नेता बैरागी

Kisan-leader-bairagi-sehore
सीहोर । नागापट्टीनम तमिलनाडु में अखिल भारतीय किसान सभा का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन  आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सर्व सहमति से पन्न हुआ। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ किसान नेता प्रहलाद दास बैरागी को अखिल भारतीय किसान सभा की सर्वोच्च राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से सदस्य निर्वाचित किया गया। प्रहलाद दास बैरागी ने बताया कि सम्मेलन में पूरे देश के कोने कोने से आए 1137 डेलीगेट्स द्वारा 94 सदस्यों की कार्यकारिणी घोषित की गई। देश के सबसे पुराने किसान संगठन अखिल भारतीय किसान सभा का गठन सन 1936 में स्वामी सहजानंद के द्वारा किया गया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: