- भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में विरोध, रैली निकाल कर जलाया आंतकवादी देश पाकिस्तान का पुतला

सीहोर। पहलगाम में हुए घटनाक्रम से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी चौराहा से कोतवाली चोराहा तक आतंकवाद के खिलाफ विरोध रैली निकाल कर पाकिस्तान का पुतला जलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकवादी हमले में शहीद हुए 26 नागरिकों को श्रद्धांजली देकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर आक्रोश प्रकट किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और विरोध रैली में शामिल नागरिकों को संबोधित करते हुए बुुधवार रात विधायक सुदेश राय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करते हुए सिंधु नदी जल समझौता तोड़ दिया है जिससे पाकिस्स्तान अब पानी को तरस जाएगा और हिन्दूस्तान आने वाले पाकिस्तानियों को वीसा भी नहीं मिलेगा। सरकार ने अटारी वाघा बार्डर भी बंद कर दिया है भारत में रहने वाले पाकिस्तानियों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। विधायक राय ने कहा की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर सख्त सेना के द्वारा कड़ा एक् शन लेने के संकेेत भी दिए है। हम हिन्दुस्तानियों की हत्या का बदला पाकिस्तान से लेकर रहेंगे। सेना जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कार्रवाही को अंजाम दे रही है। प्रदर्शन में वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम यादव, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, गौरव सन्नी महाजन, राजकुमार गुप्ता, रिंकू जायसवाल,भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष सुदीप प्रजापति सहित भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा पार्षद और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें