मधुबनी : महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 9 अप्रैल 2025

मधुबनी : महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Women-empowerment-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा)। महिला संवाद कार्यक्रम सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला टाऊन हॉल मधुबनी में आयोजित किया गया।। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी  अरविंद  कुमार वर्मा, जिला परियोजना प्रबंधक मोहम्मद वसीम अंसारी, मानव संसाधन प्रबंधक  पूनम कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किये। गौरतलब हो कि महिला संवाद कार्यक्रम विधिवत 17 अप्रैल 2025 से सभी प्रखंड के चिन्हित पंचायत के ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, मुख्य  रूप से इस कार्यक्रम में जीविका दीदी एवं अन्य दीदी और आम नागरिक भाग लेगे।इस कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान किया जाएगा जिससे आम नागरिकों को जानकारी हो सके। इस कार्यक्रम में जिले के सभी विषयगत प्रबंधक एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक सहित सभी जीविका कर्मी उपस्थित हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: