मधुबनी (रजनीश के झा)। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मधुबनी रामफल यादव सभागार में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वी जयंती महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रतिमा रंजन जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुरुआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश परिषद् सदस्य देवेंद्र कुमार यादव जी ने कहा की रानी अहिल्याबाई होल्कर एक महान और न्याय प्रिय शासिका थी उन्होंने शांति धर्म और विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई थी साधारण जीवन और ऊंचे विचारों वाली अहिल्याबाई जन सेवा और नारी शक्ति की मिसाल है। मौके पर कार्यक्रम संयोजक सह जिला उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर, जिला महामंत्री सुबोध चौधरी रंजीत यादव, जिला मंत्री रितु देवी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, जिला सोशल मीडिया संयोजक दीपक यादव, जिला आईटी सेल संयोजक आदित्य झा, वीरेंद्र मेहता, बिंदु कुमारी, रितु सिंह, चंदेश्वरी देवी, अहिल्या देवी, सुमन देवी बिंदेश्वरी देवी, मनीता चौधरी, रुक्मिणी देवी, देबू सिंह, अरुण राय, अशोक राम, प्रभात मिश्रा, शिवनाथ दास, रामपुकार ठाकुर, मनीष करण, अनंद कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
बुधवार, 28 मई 2025
मधुबनी : जिला भाजपा ने अहिल्याबाई होल्कर जयंती मनाया
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें