अनुष्का सेन अपने दूसरे कान्स लुक में इतनी खूबसूरत और दिलकश लग रही थीं कि नज़रें हटाना मुश्किल था। उन्होंने काले नेट का शीर ब्लाउज़ पहना था, जिसमें ढीली बाज़ू, चमकदार हैंड एम्ब्रॉयडरी और एंटीक ब्रॉन्ज़ वर्क वाला बॉडिस था। इस लुक को अनुष्का ने एक भारी-भरकम चंदेरी स्कर्ट के साथ पेयर किया, जो पूरे आउटफिट को रॉयल टच दे रहा था। सिर्फ़ 22 साल की उम्र में अनुष्का इंटरनेशनल लेवल पर नाम कमा रही हैं। उनका ये स्टाइल सिर्फ़ फैशन नहीं, बल्कि उनके टैलेंट और कमिटमेंट की झलक है। अनुष्का जिस तरह से ग्लोबल मंच पर इंडिया को रिप्रेज़ेंट कर रही हैं, वो भी पूरे एलीगेंस और ग्रेस के साथ जो वाकई काबिल-ए-तारीफ है। अनुष्का सेन ने हाल ही में दो ओटीटी सीरीज़ दिल दोस्ती डिलेमा और किल दिल में शानदार परफॉर्मेंस देकर सबका दिल जीत लिया है। दोनों ही प्रोजेक्ट्स में उनका काम खूब सराहा गया। अब अनुष्का के पास कई दमदार और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं, जिनमें इंटरनेशनल वेंचर्स भी शामिल हैं। वो जल्द ही एक कोरियन फिल्म एशिया में नज़र आएंगी, जो उनके बढ़ते इंटरनेशनल कद को और भी मज़बूत बनाएगी। इसके अलावा अनुष्का सेन एक और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट क्रश में भी नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ साउथ कोरियन ओलंपिक पिस्टल शूटिंग स्टार किम ये-जी भी होंगी। इस अनोखे और दिलचस्प कोलैबोरेशन से अनुष्का का ग्लोबल सफर और भी ज़्यादा रोमांचक और उम्मीदों से भरा हो गया है।
मुंबई (रजनीश के झा)। अनुष्का सेन आज की सबसे होनहार और टैलेंटेड यंग एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं। वो सिर्फ़ भारत में ही नहीं, बल्कि ग्लोबल स्टेज पर भी देश का नाम रोशन कर रही हैं। अनुष्का अपनी मेहनत और टैलेंट से एक सच्ची आइकन बनती जा रही हैं और देशभर के यंग एक्टर्स के लिए एक बड़ी प्रेरणा साबित हो रही हैं। और अब अनुष्का सेन ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 2025 के मशहूर कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर चलकर सबका ध्यान खींचा। पहले ही दिन अनुष्का ने अपने जबरदस्त आउटफिट से खूब सुर्खियां बटोरीं। अब उन्होंने अपने दूसरे कान्स लुक की तस्वीरें भी सामने ला दी हैं, जिसमें वो पूरे रॉयल अंदाज़ में दिख रही हैं, एकदम शानदार, ग्लैमरस और साथ ही भारतीय परंपरा की झलक लिए हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें