सीहोर : कुबेरेश्वरधाम पहुंचे एमडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अमला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 27 जून 2025

सीहोर : कुबेरेश्वरधाम पहुंचे एमडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अमला

  •  5 जुलाई को आयोजित होगा भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Kubereshwar-dham-sehore
सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव की शुरुआत पांच जुलाई से होगी। इस मौके पर दोपहर में कथा और 10 जुलाई को दीक्षा महोत्सव का आयोजन प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में किया जाएगा। मंदिर परिसर में होने वाली कथा की तैयारियां पूर्ण की जा रही है। इसको लेकर शुक्रवार को दोपहर में पहुंचे एसडीएम तन्मय वर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अमले ने विठलेश सेवा समिति की व्यवस्थापक पंडित समीर शुक्ला सहित अन्य के साथ यहां पर पार्किंग व्यवस्था, भोजनशाला, पंडाल आदि का निरीक्षण किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: