मधुबनी : 48 घंटे के अंदर महंत हत्याकांड का किया गया उद्भेदन। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 जून 2025

मधुबनी : 48 घंटे के अंदर महंत हत्याकांड का किया गया उद्भेदन।

  • पत्नी पर तंत्र-मंत्र करने के संदेह में महंत रामु दास मेहता का सोये अवस्था मे किया गया था हत्या।

Mahant-killer-arrest-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा)। 10 जून को सुबह में साहरघाट थाना को सूचना मिली की बीते रात्रि किसी अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा बाबा मस्तराम कुट्टी के महंत रामु दास मेहता का ईंट-पत्थरो से मारकर हत्या कर दिया गया है। उपरोक्त घटना के संबंध में मृतक के चाचा के लिखित आवेदन के आधार पर साहरघाट थाना कांड सं0-72/25 सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अज्ञात के विरूद्ध प्रतिवेदित किया गया। अनुसंधान के कम में चलंत विधि-विज्ञान प्रयोगशाला, मधुबनी की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटनास्थल पर गिरे खून इत्यादि का सैम्पल लिया गया। घटना के सफल उद्‌भेदन हेतु डॉग स्कॉड टीम के द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। तकनीकी शाखा के टीम द्वारा घटनास्थल का टावर डम्पध्सी.डी.आर विशलेषण किया गया ताकि घटना का उद्भेदन एवं घटना कारित करने वाले अज्ञात का पहचान किया जा सके। गठित एस.आई.टी. टीम के द्वारा घटना को अंजाम देने वाले राज कुमार दास को सरदार चैक स्थित उसके घर से किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तारी उपरांत अप्राथमिकी अभियुक्त राज कुमार दास द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में स्वीकार किया हैं कि बाबा मस्तराम कुट्टी के मृतक महंत रामु दास मेहता कभी-कभी भिक्षा लेने उनके घर जाते थे। इस दौरान राज कुमार दास की पत्नी बाबा के बातो में रहने लगी जिस कारण पति-पत्नी में झगड़ा होते रहता था। इससे अभियुक्त को आशंका था कि बाबा (मृतक) द्वारा उनकी पत्नी पर कोई तंत्र-मंत्र कर उसके आत्मा को अपने वश मे कर लिया है। इसी आशंका मे दिनांक-09.06.25 की रात्रि में अप्राथमिकी अभियुक्त राज कुमार दास द्वारा महंत रामु दास मेहता के कुटिया मे जाकर जनके सोये अवस्था में ईंट-पत्थरो से उनके सर पर मारकर तथा गमछा का फंदा लगाकर उनका हत्या कर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: