सीहोर : भगवान के रथ को खींचकर विधायक दंपत्ति ने श्रद्धालुओ पर बरसाऐं फूल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 27 जून 2025

सीहोर : भगवान के रथ को खींचकर विधायक दंपत्ति ने श्रद्धालुओ पर बरसाऐं फूल

Mla-sehore-family
सीहोर। परमार क्षत्रिय समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर में भव्य रथ यात्रा निकाली गई। शहरवासियों को भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलदाऊ ने दर्शन दिए। विधायक सुदेश राय और श्रीमति अरूणा राय के द्वारा जगदीश मंदिर पहुंचकर पंडितों के सानिध्य में पूर्ण विधि-विधान से भगवान का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं के साथ विधायक सुदेश राय और श्रीमति अरूणा राय ने भगवान के रथ को रस्सी खींचा और जय जगन्नाथ का जय घोष किया। विधायक दंपत्ति ने चल समारोह अध्यक्ष सुरेश परमार, पूर्व अध्यक्ष तुलसीराम,शिव परमार,हरीश परमार,दशरथ परमार, देवनारायण परमार का मालाऐं पहनाकर स्वागत किया और चल समारोह में शामिल परमार क्षत्रिय समाजजनों श्रद्धालुओं का फूल बरसा कर अभिनंदन किया।

कोई टिप्पणी नहीं: