मुंबई : उभरती मॉडल नेहा वर्मा, कम उम्र में ही कई फैशन शो की शान बन चुकी हैं मॉडल नेहा वर्मा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 6 जून 2025

मुंबई : उभरती मॉडल नेहा वर्मा, कम उम्र में ही कई फैशन शो की शान बन चुकी हैं मॉडल नेहा वर्मा

Model-neha-verma
मुंबई (अशोक कुमार निर्भय) : मुंबई मायानगरी के बारे में कौन नहीं जानता ? यह न सिर्फ मनोरंजन की दुनिया का केंद्र है, बल्कि बॉलीवुड के जरिए युवाओं के सपनों की राजधानी भी मानी जाती है। यहां देश-विदेश से नौजवान लड़के-लड़कियाँ अपनी किस्मत आजमाने आते हैं और अपनी मेहनत से नाम और पहचान हासिल करते हैं। ऐसी ही एक होनहार और सुंदर मॉडल है मुंबई की रहने वाली नेहा वर्मा, जिन्होंने बेहद कम उम्र में बतौर मॉडल अपनी एक अलग पहचान बना ली है। नेहा एक लंबी, आकर्षक और संस्कारी मॉडल हैं, जिनकी पर्सनैलिटी देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बेहद टैलेंटेड हैं। नेहा वर्मा ने अपने करियर के बारे में बात करते हुए बताया कि जब वह स्कूल में पढ़ती थीं, तभी से उनका सिर्फ एक ही सपना था – एक सफल फैशन मॉडल बनना। नेहा ने आगे बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई यु पी जी कॉलेज से की है और मास मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। अपने परिवार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता मोहन वर्मा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और एक सफल सिनेमैटोग्राफर हैं। उन्होंने कई भाषाओं में कैमरे के जरिए फिल्में बनाई हैं और सलमान खान, गोविंदा, सुनील शेट्टी सहित कई सितारों के साथ काम किया है। अपने पिता के काम से नेहा इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने भी इस ग्लैमर वर्ल्ड में करियर बनाने का निर्णय लिया।


नेहा ने यह भी कहा कि उनके परिवार ने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया है और उनकी सफलता में उनका बहुत बड़ा हाथ है। वह कहती हैं कि अगर परिवार साथ हो, तो सफलता की राह में कोई रुकावट नहीं रह जाती और इंसान बिना किसी डर के बुलंदियों को छू सकता है – यही उनका दिल से विश्वास है। नेहा वर्मा अब तक कई प्रतिष्ठित टाइटल्स अपने नाम कर चुकी हैं, जैसे मिस नवी मुंबई 2023 – मिस फोटोजेनिक,मिस महाराष्ट्र यूनिवर्स 2025 – मिस रैम्प वॉक,कोकोबेरी दीवा 2021 – मिस फोटोजेनिक,फर्स्ट इंडिया क्वीन 2022 – मिस ट्रेंडिंग इसके अलावा, उन्होंने दो शॉर्ट फिल्मों और दो म्यूजिक वीडियो में बतौर मॉडल मुख्य भूमिका निभाई है। एक फैशन मॉडल के रूप में उन्होंने अभिषेक शर्मा के लिए टाइम्स फैशन वीक में रैंप वॉक किया है, और अभिनेत्री मौनी रॉय व जेनेलिया डिसूजा के साथ भी रैंप शेयर किया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के फैशन डिज़ाइनर्स जैसे विभूति डिज़ाइनर, ऋचा हवारे और लैक्मे अकादमी, जेड बाय एमके के साथ भी काम किया है। नेहा ने बताया कि उन्होंने 2025 में मुंबई में आयोजित मिस यूनिवर्स महाराष्ट्र 2025 ग्रैंड फिनाले में भाग लिया था। भले ही वह विजेता नहीं बन पाईं, लेकिन इस शो के दौरान उन्होंने बहुत कुछ सीखा जो उनके आने वाले करियर में बेहद मददगार साबित होगा – ऐसा उनका विश्वास है।

कोई टिप्पणी नहीं: