- योग से मिलती है निरोगी काया

सीहोर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शनिवार को मनाया गया। आवासीय खेल परिसर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में विधायक सुदेश राय ने हिस्सा लिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा योग संगम सामूहिक योगाभ्यास के दौरान दिए गए उद्बोधन को विधायक सुदेश राय ने वर्चुअल के माध्यम से सुना। विधायक सुदेश राय ने योगासन किए और योग के महत्व को बताया। उन्होंने नागरिकों से अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि तन, मन और आत्मा को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए योगासन सर्वोत्तम है योग के माध्यम से बेहतर समाज बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भारतीय योग को दुनिया के कोने कोने में पहुंचा दिया है उन्होंने ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को प्रारंभ किया है जिससे अब दुनिया के अनेक देश में भी स्वास्थ्य वर्धन के लिए वहां के नागरिक योग कर रहे हैं। यही नहीं अब अनेक मुस्लिम देशों में भी योगासन को अपनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में योग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी अनेक उपक्रम चल रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में विधायक सुदेश राय ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशासकीय अधिकारी कर्मचारी भाजपा नेता कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें