मधुबनी : मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 30 जून 2025

मधुबनी : मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की बैठक

Voter-list-meeting
मधुबनी (रजनीश के झा)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के क्रम में मतदान केदो का प्रारूप प्रकाशन को लेकर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम जिला निर्वाचन प्राधिकारी द्वारा सभी उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 अभियान को लेकर अद्यतन जानकारी दी गई।जिलाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित प्रतिनिधियों के साथ मतदान केंद्रों के प्रारूप प्रकाशन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: