बीरगंज : नेपाल में कार दुर्घटना में भारतीय नागरिक की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 8 जून 2025

बीरगंज : नेपाल में कार दुर्घटना में भारतीय नागरिक की मौत

nepal-road-accident
बीरगंज, नेपाल में रविवार को एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई तथा तीन अन्य भारतीय नागरिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। परसा जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौतम मिश्रा ने बताया कि यह दुर्घटना अपराह्न करीब 3:10 बजे बीरगंज महानगर के पिपरा इलाके में हुई। मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में बिहार निवासी 30 वर्षीय बिट्टू सराफ की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य भारतीय नागरिक (जिनकी उम्र 20, 21 और 40 वर्ष है) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी के अनुसार, तेज गति के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। घायलों का बारा जिले के एलएस न्यूरो अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: