भोजपुर : प्रशांत किशोर ने बिहार मतदाता सूची में संशोधन को लेकर चुनाव आयोग से किया सवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 27 जून 2025

भोजपुर : प्रशांत किशोर ने बिहार मतदाता सूची में संशोधन को लेकर चुनाव आयोग से किया सवाल

  • चुनाव आयोग स्पष्ट करे कि वोटर लिस्ट में संशोधन की प्रक्रिया क्या है, इसके मापदंड क्या हैं और किस आधार पर किसी का नाम हटाया या जोड़ा जाएगा

prashant-kishore-bhojpur
भोजपुर (रजनीश के वो)। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग द्वारा बिहार मतदाता सूची को लेकर की गई नई घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद से ही मतदाता सूची को लेकर सवाल उठ रहे हैं और अब तक चुनाव आयोग की ओर से इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है। अब अगर चुनाव आयोग बिहार में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मतदाता सूची में संशोधन के नियमों में कुछ बदलाव करता है तो उसे पहले जनता और सभी हितधारकों को विश्वास में लेना चाहिए। उन्हें जनता को भरोसा दिलाना होगा कि यह प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष है और इसमें कोई गलती नहीं की जाएगी। क्योंकि महाराष्ट्र चुनाव के बाद चुनाव आयोग की कार्यशैली पर जो सवाल उठे हैं, उससे लोगों के मन में यह संदेह या डर पैदा होना स्वाभाविक है कि कहीं सत्ता में बैठे लोगों के दबाव में चुनाव आयोग उन लोगों का नाम मतदाता सूची से न हटा दे जो भाजपा के समर्थक नहीं माने जाते। चुनाव आयोग को यह स्पष्ट करना चाहिए कि मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया क्या है, इसके मापदंड क्या हैं और किस आधार पर किसी का नाम हटाया या जोड़ा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: