मुंबई : 'रामायण' की पहली झलक ने टाइम्स स्क्वायर को किया रोशन, हुआ ग्लोबल ग्रैंड लॉन्च - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 5 जुलाई 2025

मुंबई : 'रामायण' की पहली झलक ने टाइम्स स्क्वायर को किया रोशन, हुआ ग्लोबल ग्रैंड लॉन्च

  • रणबीर कपूर-साई पल्लवी और यश स्टारर के लिए छाया उत्साह

Film-ramayan
मुंबई (रजनीश के झा)। रामायण कोई आम कहानी नहीं, बल्कि 5,000 साल पुरानी एक विरासत है, जिसे दुनियाभर में 2.5 अरब से भी ज्यादा लोग मानते हैं। जब भारत के नौ शहरों में इसकी पहली झलक दिखाई गई तो लोगों में जोश देखने लायक था। और अब यही झलक दुनिया के सबसे मशहूर स्थानों में से एक न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में दिखाई गई, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। रामायण की झलक जब मैनहैटन की बड़ी स्क्रीन पर दिखाई गई, तो पूरा इलाका रोशनी और भक्ति के रंग में रंग गया। जैसे-जैसे फिल्म के दमदार सींस स्क्रीन पर चलते गए, वहां मौजूद लोग हैरानी और भावनाओं से भर उठे। चमकते रंगों, शानदार वीएफएक्स और जबरदस्त विज़ुअल्स के साथ रामायण की पहली झलक ने दिखा दिया कि यह अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म है।@@


ऑस्कर जीत चुके संगीतकार हांस ज़िमर और ए.आर. रहमान पहली बार मिलकर एक ऐसा संगीत बना रहे हैं, जो हर किसी के दिल को छू जाएगा और लंबे समय तक याद रहेगा। IMAX के लिए बनाई जा रही रामायण एक ऐसी फिल्म है जो देखने और महसूस करने का शानदार अनुभव देगी, यह सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक ग्रैंड और दिल से जुड़ी हुई यात्रा है, जो देश-विदेश और समय की सीमाओं को पार कर जाती है। रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। रामायण को एक शानदार ग्लोबल फिल्म की तरह तैयार किया जा रहा है, जो अपनी कहानी में तो सदियों पुरानी है, लेकिन इसका पैमाना और पेशकश आज के दौर के हिसाब से बिलकुल नया और शानदार है। इस महाकाव्य रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसे नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुकी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। दुनियाभर में IMAX पर यह दो पार्ट्स में रिलीज़ होगी, इसका पहला पेट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

कोई टिप्पणी नहीं: