पटना : महिलाओं को चाहिए कर्ज के जाल से मुक्ति, 31 जुलाई को होगा सम्मेलन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 28 जुलाई 2025

पटना : महिलाओं को चाहिए कर्ज के जाल से मुक्ति, 31 जुलाई को होगा सम्मेलन

Karj-mukt-mahila
पटना, 28 जुलाई (रजनीश के झा)। पटना के आईएमए हॉल में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के बैनर तले 31 जुलाई को "कर्ज मुक्ति महिला सम्मेलन" का आयोजन होगा। इस सम्मेलन में बिहार के विभिन्न जिलों से सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी होगी और कर्ज, माइक्रोफाइनेंस कंपनियों और महाजनी शोषण के खिलाफ जोरदार आंदोलन की रणनीति पर बातचीत होगी। सम्मेलन को भाकपा-माले के महासचिव कामरेड दीपंकर भट्टाचार्य, सुप्रसिद्ध अर्थशास्त्री व सामाजिक कार्यकर्ता ज्यां द्रेज, अर्थशास्त्री कल्पना विल्सन व डा. विद्यार्थी विकास और ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी मुख्य वक्ता के बतौर संबोधित करेंगे। ऐपवा की राज्य सचिव अनिता सिन्हा ने यह जानकारी दी।


सम्मेलन में महिलाओं द्वारा सरकार से निम्नलिखित मांगें रखीं जायेगी

1. महिलाओं के 2 लाख रु. तक के कर्ज़ को अविलंब माफ किया जाए।

2. माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की मनमानी पर रोक लगे और उनके लिए एक नियामक संस्था बनाई जाए।

3. हर पंचायत में सरकारी बैंक खोले जाएं और महिलाओं को 2% सालाना ब्याज पर ऋण मिले।

4. जीविका समूह की महिलाओं को रोजगार दिया जाए और उनके उत्पाद की सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए।

5. समूह की महिलाओं से जीविका कैडरों के वेतन वसूलने की प्रथा बंद हो।

6. सहारा व अन्य वित्तीय संस्थाओं में जमा महिलाओं की राशि तुरंत वापस की जाए।


मीना तिवारी ने कहा कि महिलाएं अब चुप नहीं बैठेंगी। वे इस कर्ज और शोषण के खिलाफ संगठित संघर्ष करेंगी और सरकार को मजबूर करेंगी कि वह इस लूट की व्यवस्था को खत्म करे। उन्होंने कहा कि कर्ज के चक्रव्यूह से मुक्त कराने के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन की योजना बनेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: