मुंबई : अश्विन महाराज का नया रोमांटिक गाना ‘बारिश’ हुआ रिलीज़, प्रिशा रोड्रिग्स ने जीता दिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 20 जुलाई 2025

मुंबई : अश्विन महाराज का नया रोमांटिक गाना ‘बारिश’ हुआ रिलीज़, प्रिशा रोड्रिग्स ने जीता दिल

New-song-barish
मुंबई (अनिल बेदाग) : अश्विन महाराज ने अपना नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘बारिश’ रिलीज़ कर दिया है। इस गाने में प्रिशा रोड्रिग्स नजर आ रही हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरत अदाओं और सादगी से सभी का दिल जीत लिया है। इस गाने का निर्देशन और निर्माण खुद अश्विन महाराज ने किया है। गाने में संगीत और बोल डीजे मोरे ने दिए हैं, जबकि इसे अपनी प्यारी आवाज़ दी है नितिन वॉक्स ने। वीडियो का संपादन और डीआई सगीर चुडेशरा ने किया है। ‘बारिश’ की शूटिंग खूबसूरत लोकेशन पर की गई है, जिसमें बारिश के मौसम की ताजगी और रोमांस को बेहद सुंदरता से दिखाया गया है। इस गाने को महाराजा म्यूजिक लेबल पर जारी किया गया है। यह गाना हर उस इंसान को पसंद आएगा जिसे प्यार और बारिश का एहसास खूबसूरत लगता है।

कोई टिप्पणी नहीं: