- विकास के साथ-साथ नगर में स्वच्छता पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी : नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर

सीहोर। विकास के साथ-साथ नगर में स्वच्छता पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है। स्वच्छता न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए, बल्कि पूरे समुदाय के लिए भी आवश्यक है। जब शहर साफ-सुथरा होगा, तो बीमारियों का खतरा कम होगा, जीवन स्तर बेहतर होगा और शहर का विकास भी तेजी से होगा। उक्त विचार शहर के वार्ड क्रमांक 32 में आयोजित आठ लाख की लागत से बनाई जाने वाली सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहे। इस मौके पर वार्ड क्रमांक के पार्षद आजम नेता के अलावा क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर का स्वागत किया। इस मौके पर पार्षद और क्षेत्रवासियों ने प्रदेश में नगर पालिका को अव्वल आने के लिए बधाई देते हुए संकल्प लिया कि शहर को कचरा मुक्त बनाया जाएगा। पार्षद आजम नेता ने कहाकि हम सभी पार्षद साथी विकास कार्य के लिए कंधे से कंधा मिलकर नपाध्यक्ष श्री राठौर के साथ है। उन्होंने बताया कि हमारे वार्ड में जो विकास के कार्य हुए है। वह पहले से अधिक हुए है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शहर के वार्ड क्रमांक 32 में सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के दौरान पार्षद प्रदीप गौतम, इरशाद पहलवान, इरफान खान, कमलेश राठौर, मजिद भाई के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें