मधुबनी 04 जुलाई (रजनीश के झा)। श्रीमती अप्सरा, अध्यक्ष , बिहार राज्य महिला आयोग, पटना की अध्यक्षता में जिला अथिति गृह, मधुबनी में प्रेस वार्ता आयोजित हुई। उन्होंने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि सधुबनी जिला के महिला उत्पीड़न से संबंधित दर्ज वादों की सुनवाई हुतु मधुबनी परिसदन परिसर में "महिला आयोग आपके द्वार" कैम्प का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों एवं विधिक संरक्षण के बारे में जागरूक करना तथा उनकी शिकायतों की सुनवाई कर तत्काल समाधान सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित हुए। महिला आयोग की अध्यक्ष महोदया ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के विभिन्न जिलों में चलाया जा रहा है ताकि महिलाओं को उनके घर के पास ही न्याय मिल सके और वे बिना किसी डर या झिझक के अपनी समस्याएं सामने रख सकें। उन्होंने यह भी कहा कि आयोग द्वारा प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है और आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर कई महिलाओं ने व्यक्तिगत रूप से अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखीं, जिनमें पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, संपत्ति विवाद, एवं कार्यस्थल पर उत्पीड़न से संबंधित मामले शामिल थे। महिला आयोग की टीम ने कई मामलों में मौके पर ही समाधान प्रदान किया। उन्होेने बताया की जिलान्तर्गत महिला आयोग आपके द्वार के द्वारा 400 मामलों में से 245 मामलों का निष्पादन हुआ।
शुक्रवार, 4 जुलाई 2025
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : "महिला आयोग आपके द्वार" कार्यक्रम का हुआ आयोजन, श्रीमती अप्सरा, ने दी जानकारी
मधुबनी : "महिला आयोग आपके द्वार" कार्यक्रम का हुआ आयोजन, श्रीमती अप्सरा, ने दी जानकारी
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें