सीहोर : कुबेरेश्वरधाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक-मंत्री गौतम टेटवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 अगस्त 2025

सीहोर : कुबेरेश्वरधाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक-मंत्री गौतम टेटवाल

Kubereshwar-dham-sehore
सीहोर। देश और प्रदेश के मध्य कुबेरेश्वरधाम हमारे लिए आस्था का केन्द्र है, यहां पर होने वाले रुदाक्ष महोत्सव, भव्य कांवड यात्रा, गुरु पूर्णिमा का पर्व के साथ कंकर-कंकर में शंकर की पूजा अर्चना की जाती है। उक्त विचार जिला मुख्यालय पर पहुंचे मध्यप्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल ने कहे। इस मौके पर गुरुवार को प्रशासन और अपने स्टाफ के साथ पहुंचे मंत्री श्री टेटवाल ने अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद ग्रहण किया। गुरुवार को पहुंचे मंत्री श्री टेटवाल का विठलेश सेवा समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया और उन्होंने धाम की गतिविधियों का जायजा लिया। धाम पर आधुनिक भोजनशाला से हर रोज 25 हजार लोगों के लिए भोजन प्रसादी की निशुल्क व्यवस्था के साथ पेयजल आदि की व्यवस्था की जा रही है। समिति की ओर से पंडित समीर शुक्ला और पंडित विनय मिश्रा ने बताया कि यहां पर नियमित रूप से 10 से 20 हजार से अधिक श्रद्धालु को भोजन निशुल्क व्यवस्था की जाती है, इसके अलावा शिव महापुराण, महोत्सव के दौरान पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी बनाने की व्यवस्था की जाती है। इधर नियमित रूप से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नौ कांउटरों के द्वारा निशुल्क रुद्राक्ष वितरण के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई।


इस मौके पर उन्होंने देश में सबसे बड़ी आधुनिक भोजनशाला के अलावा प्रदेश में सबसे बड़े कथा पंडाल के निर्माण को देखा। इस दौरान उन्होंने कहाकि हमारे कथा वाचक क्षेत्रवासियों को जागरूक कर रहे है और कुबेरेश्वरधाम सनातन धर्म की आत्मा है। देश की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र है और इस ऊर्जा का मूल आधार स्वयं बाबा भोले भंडारी हैं। यहां पर बाबा भोलेनाथ सम्पूर्ण चराचर जगत को गतिमान रखने वाली नैसर्गिक ऊर्जा के केंद्र हैं। उनके आशीर्वाद से ही यह शहर आज देश की धार्मिक आस्था और परम्पराओं के संवाहक के रूप में प्रसिद्धि पाकर तेजी से विकास कार्य कर रहा है। इस दौरान कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल ने धाम पर पहुंचकर बाबा के दर्शन करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-शांति की कामना की। इससे पहले प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी धाम पर पहुंचे थे। जिनका समिति ने स्वागत किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: