दिल्ली : प्रधानमंत्री के पास कोई नया विचार नहीं, युवाओं को सिर्फ जुमले मिलेंगे : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 अगस्त 2025

दिल्ली : प्रधानमंत्री के पास कोई नया विचार नहीं, युवाओं को सिर्फ जुमले मिलेंगे : राहुल गांधी

Rahul-attack-modi
नई दिल्ली (रजनीश के झा)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित विकसित भारत योजना को लेकर शुक्रवार को उन पर कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि उनके पास कोई नया विचार नहीं है तथा युवाओं को रोजगार नहीं सिर्फ जुमले मिलेंगे। राहुल गांधी संसद के मानसून सत्र के दौरान कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय से पूछे गए लिखित प्रश्न और उनके उत्तर की प्रति साझा की। राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "एक लाख करोड़ रुपये का जुमला - सीज़न 2। 11 साल बाद भी मोदी जी के वही पुराने जुमले, वही रटे-रटाए आंकड़े।"


उन्होंने कहा कि पिछले साल एक लाख करोड़ से एक करोड़ इंटर्नशिप का वादा किया गया और इस साल फिर एक लाख करोड़ रुपये की नौकरी योजना का वादा किया गया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया, "सच क्या है? संसद में मेरे सवाल पर सरकार ने माना कि 10 हज़ार से भी कम इंटर्नशिप हुई। मेहनताना इतना कम था कि 90 प्रतिशत युवाओं ने मना कर दिया।" उन्होंने आरोप लगाया, "मोदी जी के पास अब कोई नया आइडिया नहीं बचा। इस सरकार से युवाओं को रोज़गार नहीं, बस जुमले मिलेंगे।"  प्रधानमंत्री मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए "प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना" की घोषणा की, जिसके तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी इस योजना के तहत एक लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और इससे लगभग 3.5 करोड़ युवाओं को लाभ मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: