सीहोर : लहराया विधायक सुदेश राय ने तिरंगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 अगस्त 2025

सीहोर : लहराया विधायक सुदेश राय ने तिरंगा

  • वीरों के बलिदान का प्रतीक है हम सबका तिंरगा : राय

Sehore-mla
सीहोर। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओंं के साथ हर घर तिरंगा लगाकर विधायक सुदेश राय ने तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। तिरंगा अभियान से आम नागरिकों को जोडऩे के लिए भाजपा कार्यकर्ताओंं को विधायक सुदेश राय ने प्रोत्साहित भी किया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आह्वान पर हर घर तिंरगा अभियान शुरू हो गया है। प्रत्येक नागरिक को अपने निज निवास पर राष्ट्र की आन, बान, शान हमारा गौरव राष्ट्रीय ध्वज तिंरगा फहराना है। उन्होने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेना और तिरंगे की ताकत को दुनिया ने देखा है तिरंगा वीरों के बलिदान का प्रतीक है तिरंगे की शान को बनाए रखना सभी का कत्त्र्वय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुुशल नेतृत्व में अब हमारा देश हर क्षेत्र में निरंतर आत्मनिर्भर बन रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: