मधुबनी : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 : मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 24 सितंबर 2025

मधुबनी : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 : मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ

  • निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की तैयारी : मास्टर ट्रेनर्स को मिला विशेष प्रशिक्षण

Assembly-election-trainer
मधुबनी 24 सितंबर (रजनीश के झा)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, मधुबनी के निदेशानुसार जिला प्रशिक्षण कोषांग द्वारा आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारियों के तहत मास्टर ट्रेनर्स का जिला स्तरीय प्रशिक्षण रीजनल सेकेंडरी स्कूल, जीवछ चौक, मधुबनी में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण दे रहे मास्टर प्रशिक्षक मो ने बताया कि प्रशिक्षण में  जिले के कुल 235 नामित मास्टर ट्रेनर्स भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का संचालन जिला मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जा रहा है, द्वितीय प्रशिक्षण 2- 3 अक्टूबर- 2025 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में विशेष रूप से ईवीएम (EVM) हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग, मॉक पोल, संचालन, निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रपत्रों की प्रविष्टि तथा मतदान पदाधिकारियों के कर्तव्यों एवं दायित्वों आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशान्त शेखर ने मास्टर ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों को गहराई से समझकर अन्य मतदानकर्मियों को प्रशिक्षित करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके। मौके पर उन्होंने वीवीपैट, पीठासीन पदाधिकारी के कार्य, मतदान केंद्र पर बरती जाने वाली सावधानी आदि से प्रशिक्षुओं को अवगत कराया। प्रशिक्षण कार्य में नामित नोडल पदाधिकारी एवं प्रशिक्षण प्रभारी भी लगातार निगरानी कर रहे हैं और सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। इस अवसर पर एडीएम विभागीय जांच, नीरज कुमार आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: