सीहोर : पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 सितंबर 2025

सीहोर : पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

Awareness-sehore
सीहोर। श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंसेज़, सीहोर में गुरुवार को एक वृहद पौधारोपण अभियान के तहत एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कुलगुरु प्रोफेसर  मुकेश तिवारी के तत्वावधान एवं निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना और छात्रों में सतत पर्यावरणीय प्रथाओं के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण, पौधों का रखरखाव तथा पर्यावरणीय जागरूकता सत्र आयोजित किए गए।


कार्यक्रम का संचालन स्वप्नश्री (जिला न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी) जीशान खान (जिला विधिक सहायता अधिकारी) के निर्देशों के अंतर्गत किया गया। आम, पीपल, इमली, आंवला, वट जैसे पेड़ों का रोपण किया गया है खासकर पर्यावरण संरक्षण, आयुर्वेदिक उपयोग और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए। उनके दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजन को सार्थक दिशा मिली। जिसका उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण एवं विधिक जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर स्कूल ऑफ लॉ डीन डॉ. अमृता सोनी, फैकल्टी श्रीमती शोभा व्यास एवं श्रीमती अनुमंजरी शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने छात्रों एवं स्टाफ को पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति सजग करते हुए सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। विश्वविद्यालय के फैकल्टी सदस्यों, छात्रों और स्टाफ ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और परिसर में बड़ी संख्या में पौधे लगाए। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण की रक्षा और संवर्धन के लिए सामूहिक संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास था, बल्कि यह भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करने की प्रेरणा देता है।

कोई टिप्पणी नहीं: