मधुबनी : भाकपा माले का घोघरडीहा प्रखंड पर धरना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 20 सितंबर 2025

मधुबनी : भाकपा माले का घोघरडीहा प्रखंड पर धरना

Cpi-ml-madhubani
घोघरडीहा/मधुबनी, 18 सितंबर, (रजनीश के झा)। भाकपा–माले, प्रखंड कमिटी - घोघरडीहा की ओर से प्रखंड  सह अंचल कार्यालय के समक्ष प्रखंड माले सचिव जलधर पासवान के नेतृव में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन को भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य योगनाथ मंडल एवं लौकही प्रखंड माले संयोजक नवल किशोर यादव वगैरह ने संबोधित किया। जबकि सैकड़ों माले समर्थकों ने भाग लिया. धरना प्रदर्शन के माध्यम से अंचल कार्यालय में परिमार्जन,दाखील खारीज सहित अन्य भूमि संबधी कार्यो में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, दलाली प्रथा समाप्त करने, भूदान एवं भूहदबंदी से प्राप्त पर्चाधारियो को दाखील खारीज करने, पर्चाधारियो को दखल कब्जा दिलाने. प्रखंड कार्यालय में प्रधान मंत्री आवास योजना में हो रहे वसूली पर रोक लगाने, की मांग किया गया। धरना प्रदर्शन में सुधीरा देवी,जीबछ पासवान, संतोलिया देवी,जागे तांती,राज कुमार तांती,जगदीश सदाय, भुलर सदाय, अनिता देवी, बेचनी देवी,जीबछी देवी, संतोष कुमार साह,जोगी पासवान, गुटर सदाय, जगीया देवी सहित सैकड़ों ने भाग लिया.

कोई टिप्पणी नहीं: