मुंबई : "हाय जिंदगी" 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

मुंबई : "हाय जिंदगी" 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Film-hi-jindgi
मुंबई (अनिल बेदाग) : युवाओं की सोच और उनकी आधुनिक जीवनशैली पर आधारित फिल्म "हाय जिंदगी" अब 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। निर्माता सुनील अग्रवाल और निर्देशक अजय राम द्वारा बनाई गई इस फिल्म में गौरव सिंह, गरिमा सिंह, आयुशी तिवारी, सोमी श्री, दीपांशी, ऋषभ शर्मा  जैसे कलाकार नजर आएंगे। पूरी तरह तैयार यह फिल्म अब रिलीज़ का इंतज़ार कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को बेताब है। सी.आर. फिल्म्स और सुनील अग्रवाल फिल्म्स के बैनर तले बनी हाय जिंदगी में फिल्म का एक बड़ा आकर्षण है मथुरा में शूट किया गया गीत "कान्हा की मुरली बाजे", जिसे राजनंदनी शर्मा और आदित्य राज शर्मा ने गाया है। यह गीत दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभूति कराएगा। निर्देशक अजय राम के मुताबिक हाय जिंदगी आज के महानगरों में रहने वाली चार मॉडर्न लड़कियों की कहानी है, जो युवा पीढ़ी की सोच और लाइफस्टाइल को उजागर करती है। हाल ही में अजय राम ने अपना खुद का ओटीटी ऐप "सीआरएफ स्टूडियोज" भी लॉन्च किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: