मुंबई : थरगई का अंडरवॉटर कमाल, सिद्धू रह गए दंग! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 सितंबर 2025

मुंबई : थरगई का अंडरवॉटर कमाल, सिद्धू रह गए दंग!

  • इंडियाज गॉट टैलेंट: पानी के नीचे गूंजा टैलेंट

India-got-talent
मुंबई (अनिल बेदाग) : इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर उस समय जजों की आंखें खुली रह गईं जब तमिलनाडु के रामेश्वरम से आईं युवा प्रतिभा थरगई ने हिंद महासागर की लहरों के बीच शानदार अंडरवॉटर एक्ट प्रस्तुत किया। पहले लाइव ऑडिशन में थरगई की परफॉर्मेंस देखकर नवजोत सिंह सिद्धू दंग रह गए और उत्साह से बोले— “चमत्कार है, नमस्कार है!” वहीं, मलाइका अरोड़ा अवाक रह गईं और कह उठीं— “यह तो पानी के भीतर परफॉर्म करने वाली है!” यह अनोखा एक्ट न सिर्फ जजों को अचंभित कर गया बल्कि इसने साफ कर दिया कि नए सीज़न में दर्शकों को एक से बढ़कर एक अद्भुत प्रतिभाएं देखने को मिलेंगी। इंडियाज गॉट टैलेंट का नया सीज़न 4 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा और हर शनिवार व रविवार रात 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर प्रसारित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: