- शिविर में मोतियाबिंद, रेटिना, कालामोती, आँखों में जाले सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच
सीहोर। गोविंद नेत्रालय एवं गोविंद फर्टिलिटी सेंटर, सीहोर की ओर से गणेश मंदिर प्रांगण, सीहोर में नि:शुल्क नेत्र परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन ज्योति संस्कृति एवं कल्याण सोसायटी और सायरा फैमिली कनाडा के सहयोग से किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण व नगर के लोगों ने भाग लिया और अपनी आँखों की जांच करवाई। इस दौरान शहर के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ एमएस, फेको सर्जन डॉ. जितेन्द्र मंघानी तथा उनकी टीम ने मरीजों की आँखों की जांच की और जरूरतमंदों को परामर्श, दवाइयाँ एवं चश्मे उपलब्ध कराए। शिविर में मोतियाबिंद, रेटिना, कालामोती, आँखों में जाले सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच की गई। साथ ही ब्लड प्रेशर व डायबिटीज़ की भी नि:शुल्क जांच की गई। लोगों ने इस शिविर में मिल रही सेवाओं की सराहना की और गोविंद नेत्रालय एवं गोविंद फर्टिलिटी सेंटर की इस जनसेवा पहल को सराहा। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें