सीहोर : संभागीय कला उत्सव में विद्यार्थियों की धमक, शिक्षिका स्वाति राठौर बोलीं– ये पल गौरव के - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 24 सितंबर 2025

सीहोर : संभागीय कला उत्सव में विद्यार्थियों की धमक, शिक्षिका स्वाति राठौर बोलीं– ये पल गौरव के

Kala-utsav-sehore
सीहोर। मेहनत, लगन और कला के प्रति समर्पण जब एक साथ जुड़ते हैं तो सफलता अपने आप कदम चूमती है। इसका जीता-जागता उदाहरण संभागीय कला उत्सव में सामने आया, जहां आष्टा के सीएम राइज विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सीहोर जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के पीछे विद्यालय की संगीत शिक्षिका सीहोर निवासी स्वाति राठौर की अथक मेहनत और मार्गदर्शन है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा  “यह मेरे लिए गौरव का क्षण है कि मेरे विद्यार्थी संभाग स्तर पर सफलता की ऊँचाइयाँ छू रहे हैं।” संगीत शिक्षिका को सीहोर वासियों ने बधाई दी है। मंगलवार को भोपाल में हुए इस उत्सव में तबला वादन में आशय जायसवाल, गायन में कुणाल ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। हारमोनियम वादन में कार्तिक यादव और वाद्यवृंद प्रतियोगिता में सुमित वंश समूह ने दूसरा स्थान पाया। इस प्रतियोगिता में सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन और राजगढ़ जिलों के चुनिंदा छात्र शामिल हुए थे। इससे पहले सीहोर में हुए जिला स्तरीय बालरंग कार्यक्रम में भी सीएम राइज विद्यालय के छात्रों ने अपनी कला का लोहा मनवाया था। लिपि लेखन, संस्कृत निबंध, योग, भाषण और सामूहिक लोकगीत जैसे विभिन्न आयामों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी। विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए नए ब्रास बैंड की व्यवस्था की गई है। उन्होंने संगीत शिक्षकों स्वाति राठौर, शशिकांत प्रजापति और काव्या त्रिपाठी के योगदान को सराहा। सचमुच, यह पल न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का है।

कोई टिप्पणी नहीं: