सीहोर : सप्तशक्ति संगम हेतु सरस्वती विद्या मंदिर में जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 5 सितंबर 2025

सीहोर : सप्तशक्ति संगम हेतु सरस्वती विद्या मंदिर में जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

School-workshop-sehore
सीहोर। सरस्वती विद्या मंदिर सीहोर में सप्तशक्ति संगम की तैयारी के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यशाला का शुभारम्भ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर इस कार्यक्रम की प्रांत संयोजक श्रीमती नीता गोस्वामी ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला कार्यशाला में जिले की मातृ शक्ति ने भागीदारी निभाई। संगम को सफल बनाने हेतु आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। इस कार्यक्रम में राजगढ़ विभाग के विभाग समन्वयक गुरु चरण की गौड़ सरस्वती ज्ञान दायिनी विद्या मंडल समिति के सचिव अनिल पालीवाल श्रीमती शोभा चांडक भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान जगन्नाथ सुहागपुरे ने आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: