सीहोर : तहसीलदार श्री अमित सिंह ने प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों की क्लास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 सितंबर 2025

सीहोर : तहसीलदार श्री अमित सिंह ने प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों की क्लास

Tahsildar-sehore
सीहोर, 13 सितंबर। सीहोर तहसीलदार श्री अमित सिंह ने रविंद्र संस्कृतिक भवन टाउन हॉल लाइब्रेरी में संचालित  यूपीएससी एवं एमपीपीएससी निशुल्क कोचिंग क्लास के अभ्यर्थियों की क्लास ली। उन्होंने अभ्यर्थियों की अर्थशास्त्र पढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी परिभाषा को पढ़ते समय उसे छोटे-छोटे भागों में तोड़ लेना चाहिए, ताकि वह परिभाषा आपको आसानी से समझ आ जाए और महत्वपूर्ण बिंदु भी याद रखे जा सकें। क्लास में उन्होंने अभ्यर्थियों को वृद्धि और विकास में अंतर, संसाधन, धन, वित्त और मुद्रा आदि बिंदुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि यह निशुल्क कोचिंग क्लास आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा द्वारा संचालित की जा रही है। इस दौरान नेहा महेश्वरी, नीतू लोधी, कविता मंडावरिया, हितिश दुबे तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: