सीहोर : सहकारिता कर्मचारी 26 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 सितंबर 2025

सीहोर : सहकारिता कर्मचारी 26 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव

  • मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारियों की हड़ताल के छटा दिन शासन प्रशासन और सहकारिता के वरिष्ठ अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए किया सुंदरकांड

Sahkarita-protest-sehore
सीहोर। मध्य प्रदेश सहकारिता कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं बार-बार हड़ताल और ज्ञापन के बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं हो रही है सहकारिता कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 8 सितंबर से 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश के सहकारिता कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है आज छटा दिन था सहकारिता कर्मचारियों ने शासन प्रशासन एवं सहकारिता के वरिष्ठ अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए आज जिला सहकारिता बैंक के सामने श्री मानस मंडल बेदाखेड़ी द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया पिछले दिनों काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया था सीहोर जिले के समस्त सहकारिता समिति के प्रबंधक एवं कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं सीहोर में जिला सहकारिता बैंक के सामने कर्मचारियों की मांग ये है की 60 प्रतिशत कर्मचारियों का जिला बैंकों में चयन आज तक नहीं हुआ तत्काल चयन होना चाहिए साथ ही अक्टूबर 2023 से प्रति विक्रेता 18 माह का जो 54 हजार है जो मात्र 18 जिलों को मिला है लेकिन अभी भी 34 जिलों में भुगतान नहीं किया गया है जिले के कर्मचारियों को तत्काल मिलना चाहिए साथ ही सहकारिता कर्मचारियों ने अपनी मांग रखी कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी हम कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे ओर  मुख्यमंत्री आवास या विंध्याचल भवन का घेराव करेंगे क्योंकि बार-बार अधिकारियों के द्वारा केवल हमें आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है कर्मचारियों की हड़ताल से किसानों को आ सकती है बड़ी समस्याएं, सहकारिता कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: